लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन के बीच कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके विवादों में घिर गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिपके को कचौड़ी, ब्रेड पकौड़ा और अन्य भोजन खाते हुए देखा गया, जिसके बाद कई लोगों ने सवाल उठाए।
आलोचनाओं के बाद अभिजीत दिपके ने सफाई देते हुए कहा कि वीडियो को संदर्भ से हटाकर साझा किया जा रहा है। उनका कहना है कि विरोध प्रदर्शन को चलाने के लिए मुख्य टीम के सभी सदस्यों का अनशन पर बैठना जरूरी नहीं है और केवल सोनम वांगचुक ने लंबा उपवास रखने का फैसला किया है।
दिपके ने सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर चिंता भी जताई और कहा कि उन्होंने वांगचुक से अनशन खत्म करने का अनुरोध किया था, लेकिन उन्होंने इसे जारी रखने का फैसला किया।
सोनम वांगचुक का अनशन और उससे जुड़ा प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है। वहीं, दिपके के खाने से जुड़े वीडियो ने सोशल मीडिया पर प्रदर्शन की रणनीति और नेतृत्व को लेकर नई बहस छेड़ दी है।