uttarakhand-haridwar-54-crore-land-deal-ias-dismis

54 करोड़ की जमीन डील से हिली नौकरशाही, एक IAS की बर्खास्तगी की सिफारिश; 2 IAS, PCS समेत 12 अधिकारियों पर बड़ा एक्शन

हरिद्वार में 54 करोड़ रुपये की विवादित जमीन खरीद मामले में उत्तराखंड सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। एक IAS अधिकारी की बर्खास्तगी की सिफारिश की गई है, जबकि 2 IAS, PCS समेत 12 अधिकारियों पर गाज गिरी है।

By : Local News of India
54 करोड़ की जमीन डील से हिली नौकरशाही, एक IAS की बर्खास्तगी की सिफारिश; 2 IAS, PCS समेत 12 अधिकारियों पर बड़ा एक्शन

हरिद्वार की 54 करोड़ रुपये की विवादित जमीन खरीद मामले में कार्रवाई के बाद उत्तराखंड सरकार ने कई अधिकारियों पर शिकंजा कस दिया है।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

उत्तराखंड के हरिद्वार में 54 करोड़ रुपये की जमीन खरीद मामले ने राज्य की नौकरशाही को हिला कर रख दिया है। मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए एक IAS अधिकारी की सेवा समाप्त करने की सिफारिश की है, जबकि दो IAS अधिकारियों, एक PCS अधिकारी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है।

मामला हरिद्वार नगर निगम द्वारा वर्ष 2024 में सराय गांव के पास 2.3 हेक्टेयर भूमि खरीद से जुड़ा है। जांच में सामने आया कि कूड़ा निस्तारण स्थल के पास स्थित इस भूमि को करीब 54 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि इसकी वास्तविक बाजार कीमत लगभग 14 से 15 करोड़ रुपये बताई गई। इस सौदे से सरकारी खजाने को करीब 39 करोड़ रुपये का नुकसान होने का आरोप है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने तत्कालीन नगर आयुक्त और 2017 बैच के IAS अधिकारी वरुण चौधरी की सेवा समाप्त करने की सिफारिश केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) को भेजी है। साथ ही तत्कालीन जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह के खिलाफ ‘मेजर पेनल्टी’ की कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

इसके अलावा तत्कालीन एसडीएम राजवीर सिंह समेत कई अधिकारियों को जिम्मेदार मानते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। इससे पहले भी इस मामले में दो IAS, एक PCS अधिकारी सहित कुल 12 अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।

सरकार का कहना है कि भूमि खरीद प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं, लापरवाही और नियमों की अनदेखी सामने आई है। मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह मामला उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। एक IAS अधिकारी की बर्खास्तगी की सिफारिश और वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई ने पूरे प्रशासनिक तंत्र में हलचल पैदा कर दी है।

संबंधित सामग्री

उत्तराखंड बना भारत का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98% से अधिक पहुंची साक्षरता दर

उत्तराखंड को 8 जुलाई 2026 को भारत का छठा पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया गया। राज्य ने 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 95% से अधिक साक्षरता का लक्ष्य हासिल किया।

बद्रीनाथ के रावल को क्यों मिलती है खास सुरक्षा? वायरल वीडियो के पीछे की वजह जानें

बद्रीनाथ मंदिर के रावल का सुरक्षा घेरे में चलने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जानिए कौन होते हैं रावल और उन्हें विशेष सुरक्षा व सम्मान क्यों दिया जाता है।

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामला उजागर करने वाले संदीप खत्री नजरबंद, पुलिस कार्रवाई पर सवाल

बद्रीनाथ मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े चोरी मामले को सामने लाने वाले संदीप खत्री को पुलिस ने करीब ढाई घंटे तक नजरबंद रखा। कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हैदराबाद में ACB की बड़ी कार्रवाई, शमीरपेट तहसीलदार की ₹20 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

हैदराबाद में ACB ने शमीरपेट की निलंबित तहसीलदार के ठिकानों पर छापेमारी कर आय से अधिक संपत्ति मामले में करीब ₹20 करोड़ की नकदी, सोना, हीरे, फ्लैट और जमीन का पता लगाया।

रुद्रप्रयाग में नीचे उतरे तीसरे निहंग, हथियारों से लैस 4 अब भी गुरुद्वारे की छत पर

रुद्रप्रयाग में नीचे उतरे तीसरे निहंग, हथियारों से लैस 4 अब भी गुरुद्वारे की छत पर

रुद्रप्रयाग के नगरासू गुरुद्वारे में जारी गतिरोध के बीच तीसरा निहंग छत से नीचे उतर आया, जबकि चार अन्य निहंग अब भी छत पर डटे हुए हैं। प्रशासन बातचीत के जरिए मामला सुलझाने में जुटा है।