himachal-state-guest-expense-6-5-crore

हिमाचल में 3 साल में 426 ‘स्टेट गेस्ट’ पर 6.5 करोड़ खर्च, विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी

हिमाचल प्रदेश में तीन साल में 426 स्टेट गेस्ट पर करीब 6.5 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिसकी जानकारी विधानसभा में दी गई।

By : Local News of India
हिमाचल में 3 साल में 426 ‘स्टेट गेस्ट’ पर 6.5 करोड़ खर्च, विधानसभा में सरकार ने दी जानकारी

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

हिमाचल प्रदेश में पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य सरकार ने 426 लोगों को “स्टेट गेस्ट” का दर्जा दिया, जिन पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए गए। यह जानकारी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन एक लिखित जवाब में दी।

यह जवाब आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार के प्रश्न पर दिया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार, 1 जनवरी 2023 से 31 जनवरी 2026 के बीच कुल 426 लोगों को राज्य अतिथि घोषित किया गया। इनमें वर्ष 2023 में 143, 2024 में 127, 2025 में 149 और जनवरी 2026 में 7 अतिथि शामिल हैं।

इस अवधि में राज्य अतिथियों के ठहरने और खान-पान पर लगभग 4.86 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जबकि परिवहन सुविधाओं पर करीब 1.65 करोड़ रुपये खर्च हुए। कुल मिलाकर यह राशि करीब 6.5 करोड़ रुपये बैठती है।

सरकार ने स्पष्ट किया कि “स्टेट गेस्ट” घोषित करने का प्रावधान हिमाचल प्रदेश राज्य अतिथि नियम-1990 के तहत किया जाता है। इन नियमों के अनुसार, उच्च पदस्थ संवैधानिक पदाधिकारियों, सरकारी प्रतिनिधियों और विशेष परिस्थितियों में आने वाले व्यक्तियों को यह सुविधा दी जाती है।

नियमों के तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और अन्य शीर्ष पदाधिकारी पहली श्रेणी में आते हैं। दूसरी श्रेणी में विभिन्न आयोगों के अध्यक्ष, मुख्य चुनाव आयुक्त, सीएजी, सचिव स्तर के अधिकारी और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होते हैं।

तीसरी श्रेणी में विदेशी प्रतिनिधिमंडल और सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े लोग आते हैं, जबकि चौथी श्रेणी में राज्य सरकार की अनुमति से विशेष कार्यों के लिए आने वाले व्यक्तियों को भी स्टेट गेस्ट बनाया जा सकता है।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के एन. बालाजी, ए.एम. शेख अब्दुल्ला और एस. अलगुराजन की मौत हो गई।

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कथित ‘पॉचिंग’ आरोपों के सबूत देने या सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।