उमंग 3.0–2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल

गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा की टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया

बिहार सरकार द्वारा पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उमंग 3.0–2026 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता

By : Local News of India
गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा की टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक का शानदार प्रदर्शन


राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक का शानदार प्रदर्शन

सहरसा, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार द्वारा पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित उमंग 3.0–2026 राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया।इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक,सहरसा के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लेकर खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का शानदार परिचय दिया।

गर्ल्स वॉलीबॉल प्रतियोगिता में राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा की टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। इस टीम में काजल कुमारी कप्तान, अदिति कुमारी, सृष्टि कुमारी, देवयानी कुमारी, मुस्कान कुमारी, तन्नु कुमारी, करण शाक्षी एवं निभा कुमारी शामिल रहीं।इसके अतिरिक्त सत्यम कुमार ने कैरम प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त कर राजकीय पॉलिटेक्निक,सहरसा का मान बढ़ाया। वहीं स्वाति कुमारी ने एथलेटिक्स की हाई जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया।

राजकीय पॉलिटेक्निक,सहरसा की फैकल्टी टीम ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में फैकल्टी टीम ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किय, जिसमें प्रो लक्ष्मी,प्रो ज्योति मणि, प्रो आरती एवं प्रो दीपशिखा शामिल रहीं।टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रो. ज्योति मणि ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया।वहीं महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में फैकल्टी टीम ने उपविजेता स्थान हासिल किया, जिसमें प्रो लक्ष्मी, प्रो ज्योति मणि, प्रो आरती,प्रो दीपशिखा,प्रो निभा, प्रो नीति, प्रो श्वेता एवं प्रो ऋषु देवयानी शामिल रहीं।

प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें राज्य के विभिन्न राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के छात्र-छात्राओं एवं फैकल्टी सदस्यों ने सहभागिता की।इस अवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक, सहरसा के प्राचार्य प्रो. मिथुन कुमार ने सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा,खेलकूद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएँ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ टीम भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करती हैं।
 

संबंधित सामग्री

भारत में होने वाले टी20 विश्व कप से हटने के कारणों की जांच के लिए बांग्लादेश ने बनाई समिति

बांग्लादेश ने भारत में होने वाले आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप से अपनी टीम की वापसी के कारणों की जांच के लिए एक समिति गठित की है।

क्रिकेट से टेनिस कोर्ट तक: सूर्यावंशी ने युवराज और अभिषेक के साथ देखा विंबलडन फाइनल

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा के साथ विंबलडन पुरुष फाइनल का आनंद लिया।

क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं

क्रांति गौड़ ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स टेस्ट ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं

क्रांति गौड़ ने लॉर्ड्स टेस्ट में पांच विकेट लेकर इतिहास रच दिया और ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला बनीं।

दर्द से खुशी तक का सफर: विंबलडन में लिंडा नोस्कोवा ने रचा नया इतिहास

दर्द से खुशी तक का सफर: विंबलडन में लिंडा नोस्कोवा ने रचा नया इतिहास

लिंडा नोस्कोवा ने सात हफ्तों में बर्लिन और विंबलडन खिताब जीतकर करियर की नई ऊंचाई हासिल की और विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर पहुंचने वाली हैं।

विंबलडन फाइनल: सिनर ने ज़्वेरेव को हराकर बरकरार रखा ऑल इंग्लैंड खिताब

विंबलडन फाइनल: सिनर ने ज़्वेरेव को हराकर बरकरार रखा ऑल इंग्लैंड खिताब

जैनिक सिनर ने अलेक्जेंडर ज़्वेरेव को हराकर लगातार दूसरी बार विंबलडन पुरुष एकल खिताब जीत लिया।