run-for-empowerment-mission-shakti-urai

दुर्गा अष्टमी पर ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन का संदेश

दुर्गा अष्टमी के अवसर पर उरई में मिशन शक्ति फेज-05 के तहत ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

By : Local News of India
दुर्गा अष्टमी पर ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन का संदेश

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

 

चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत गुरुवार को उरई में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पुलिस लाइन से टाउन हॉल तक आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान सभी ने स्वयं भी दौड़ में भाग लेकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया।

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है और युवाओं को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने इस प्रकार के आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला बताया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ के माध्यम से जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया गया।

 

 

संबंधित सामग्री

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में जमीन के कागज दिखाने के बहाने विधवा को SUV में बैठाया, नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

लखनऊ में एक विधवा ने आरोप लगाया कि जमीन के कागजात देने के बहाने उसे SUV में बैठाकर नशीला पेय पिलाया गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

बेंगलुरु में महिला से कथित यौन उत्पीड़न, फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार; कंपनी ने नौकरी से निकाला

बेंगलुरु में महिला से कथित यौन उत्पीड़न, फ्लिपकार्ट डिलीवरी एजेंट गिरफ्तार; कंपनी ने नौकरी से निकाला

बेंगलुरु में एक महिला से कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में फ्लिपकार्ट के डिलीवरी एजेंट को गिरफ्तार किया गया है। कंपनी ने आरोपी को नौकरी से हटाकर जांच में सहयोग की बात कही है।

पंजाब में महिला-बच्चों से जुड़े अपराधों की 2.31 लाख शिकायतें, हेल्प डेस्क पर मिलीं

पंजाब में महिला-बच्चों से जुड़े अपराधों की 2.31 लाख शिकायतें, हेल्प डेस्क पर मिलीं

पंजाब में महिला और बच्चों के खिलाफ अपराधों से जुड़ी 2.31 लाख से अधिक शिकायतें पुलिस हेल्प डेस्क पर पहुंची हैं। सरकार ने शिकायतों के निपटारे के लिए व्यवस्था मजबूत की है।

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के निर्माणाधीन मॉल में 7 वर्षीय बच्ची का शव मिला, जांच जारी

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित निर्माणाधीन मॉल से 7 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।