रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बनी ब्लॉकबस्टर, 9 दिन में

‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 9 दिन में 1100 करोड़ पार

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 9 दिनों में 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि ‘उस्ताद भगत सिंह’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है।

By : Local News of India
‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 9 दिन में 1100 करोड़ पार

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

मुंबई। धुरंधर 2: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर सुनामी बनकर उभरी है। रणवीर सिंह अभिनीत इस जासूसी एक्शन-थ्रिलर ने रिलीज के महज 9 दिनों में दुनियाभर में 1,100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है।

फिल्म का दबदबा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी कायम है। इसने जवान के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 41.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका भारत में कुल कलेक्शन 715.72 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेकर इतिहास रचा था और यह ऐसा करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई।

अनुमान है कि दूसरे वीकेंड में भी फिल्म की कमाई 50 करोड़ रुपये से अधिक बनी रह सकती है, जिससे इसका कलेक्शन और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

वैश्विक स्तर पर भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 1,128.99 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। खास बात यह है कि यह उपलब्धि फिल्म ने खाड़ी देशों में रिलीज हुए बिना ही हासिल की है।

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी समेत कई कलाकार नजर आए हैं।

वहीं, इसके साथ रिलीज हुई उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है। पवन कल्याण की इस फिल्म ने 9 दिनों में भारत में केवल 67.97 करोड़ रुपये का कारोबार किया है और 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। ‘धुरंधर 2’ की सफलता के बीच इसकी रफ्तार लगातार धीमी पड़ती नजर आ रही है।

संबंधित सामग्री

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म 'सतलुज' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई की तलाश और न्याय की भावना को सामने रखती है।

विंबलडन के बाद पिटबुल के कॉन्सर्ट में झूमीं अनन्या पांडे, 'Rain Over Me' गाते हुए शेयर किया वीडियो

विंबलडन 2026 से लौटने के बाद अनन्या पांडे पिटबुल के कॉन्सर्ट में पहुंचीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर 'Rain Over Me' गाते और फैंस के साथ मस्ती करते हुए वीडियो साझा किया।

सलमान खान ने बेचा बांद्रा का अपार्टमेंट, ₹3.50 करोड़ में हुई डील; 11 साल पहले खरीदी थी प्रॉपर्टी

सलमान खान ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट ₹3.50 करोड़ में बेच दिया। यह फ्लैट उन्होंने 2015 में खरीदा था और इसकी रजिस्ट्री 9 जुलाई 2026 को हुई।

मैट डेमन के साथ काम करने की इच्छा पर शेखर कपूर का रिएक्शन, बोले- यह मेरे लिए सम्मान की बात

हॉलीवुड स्टार मैट डेमन के शेखर कपूर के साथ काम करने की इच्छा जताने पर भारतीय निर्देशक ने खुशी जाहिर की। उन्होंने इसे अपने लिए सम्मान और गर्व का पल बताया।

जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट में सिंगर काका का बयान, बोले- सफेद और खाकी रंग से बचकर चलता हूं

जंतर-मंतर CJP प्रोटेस्ट में सिंगर काका का बयान, बोले- सफेद और खाकी रंग से बचकर चलता हूं

जंतर-मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में पहुंचे सिंगर काका ने मंच से सिस्टम और मीडिया पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि वह सफेद और खाकी रंग से बचकर चलते हैं।