होली में नाबालिगों के कोल्ड ड्रिंक में शराब

पुलिस ने आरोपी सोनू दरवेश को गिरफ्तार, बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती

जांजगीर के ग्राम सुकली में होली उत्सव के दौरान तीन नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने के मामले में पुलिस ने सोनू दरवेश (34) को गिरफ्तार किया।

By : Local News of India
पुलिस ने आरोपी सोनू दरवेश को गिरफ्तार, बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती

आरोपी सोनू दरवेश गिरफ्तार

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

होली उत्सव के दौरान नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने के मामले में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने बीती देर रात एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने गांव में साउंड बॉक्स लगाकर नाच-गाना करते समय तीन नाबालिग बच्चों को दबावपूर्वक शराब पिला दी थी, जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 3 मार्च 2026 की रात करीब 7:30 बजे ग्राम सुकली की है। आरोपित सोनू दरवेश (34 वर्ष), निवासी इंदिरा आवास वार्ड नंबर 4 भाटापारा सुकली, अपने घर के सामने साउंड बॉक्स लगाकर होली के मौके पर नाच-गाना कर रहा था। इसी दौरान तीन नाबालिग बच्चे भी वहां डांस करने पहुंचे। आरोप है कि सोनू दरवेश ने अपने घर से कोल्ड ड्रिंक की बोतल में शराब मिलाकर तीनों बच्चों को जबरन पिला दी। शराब पीने के बाद बच्चों को नशा हो गया और वे उल्टी करने लगे। परिजन उन्हें तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और नाबालिग बच्चों व उनके परिजनों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर सोनू दरवेश के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया।

मामले की जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिता बालिका खापर्डे को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम तत्काल ग्राम सुकली पहुंची और आरोपित को उसके घर के पास से पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपित पहले गुमराह करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने नाबालिग बच्चों को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से शराब की बोतल और डिस्पोजल गिलास भी जब्त किए हैं। आरोपित को विधिवत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा और आरक्षक दिलीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित सामग्री

बेगूसराय होटल में कारोबारी के कमरे से 3 लाख कैश और मोबाइल चोरी, CCTV में कैद वारदात

बेगूसराय के होटल में ठहरे झारखंड के कारोबारी के कमरे से 3 लाख रुपये और महंगा मोबाइल चोरी हो गया। CCTV में संदिग्ध युवक की पूरी हरकत कैद हुई।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई में बच्ची से कथित यौन अपराध, सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार; NCP ने की सख्त कार्रवाई की मांग

मुंबई के पायधोनी इलाके में 8 साल की बच्ची से कथित यौन अपराध के मामले में सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया गया है। NCP ने मामले में जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हैदराबाद में 3.5 करोड़ की फेरारी हादसे का शिकार, अपार्टमेंट गेट से टकराई लग्जरी कार

हैदराबाद के जुबली हिल्स में 3.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाली फेरारी रोमा अपार्टमेंट के गेट से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।