छग-विधानसभा-बजट-सत्र-सातवां-दिन-खनन-परिवहन-वन

छग विधानसभा में आज खनन, परिवहन और वन विभाग के मुद्दों पर गरमाएगा सदन

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के सातवें दिन खनन, परिवहन, वन विभाग और रायपुर स्मार्ट सिटी से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा होने की संभावना है।

By : Local News of India
छग विधानसभा में आज खनन, परिवहन और वन विभाग के मुद्दों पर गरमाएगा सदन

छग-विधानसभा-बजट-सत्र-सातवां-दिन-खनन-परिवहन-वन-मुद्दे

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

रायपुर, 10 मार्च।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का सातवां दिन आज कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ शुरू होगा। सदन में प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री और विभिन्न विभागों के मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। इसके साथ ही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, प्रतिवेदन और याचिकाओं की प्रस्तुति भी की जाएगी।

आज के प्रश्नकाल में खनन, परिवहन, सहकारिता, राजस्व और वन विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जाएंगे। विधायकों द्वारा आयरन अयस्क के खनन और उसके परिवहन से जुड़े नियमों, निगरानी व्यवस्था, फिटनेस परमिट और ओवरलोडिंग जैसे मामलों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही बिगड़े हुए वनों को सुधारने के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर भी चर्चा होने की संभावना है।

भाजपा विधायक रेणुका सिंह नेशनल हेराल्ड को दिए गए विज्ञापनों का मुद्दा भी सदन में उठाएंगी। इस मामले में सरकार से यह जानकारी मांगी जाएगी कि किन परिस्थितियों और प्रक्रियाओं के तहत यह विज्ञापन जारी किए गए।

ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत रायपुर स्मार्ट सिटी परियोजना में सौंदर्यीकरण के नाम पर कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठेगा। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह इस विषय पर नगरीय प्रशासन मंत्री का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। वहीं सिरपुर महोत्सव के आय-व्यय से जुड़े मुद्दे को लेकर विधायक द्वारकाधीश यादव ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पेश करेंगे।

इसके अलावा सदन में सभापति अमर अग्रवाल विभिन्न प्रतिवेदनों को प्रस्तुत करेंगे। विधायक शेषराज हरवंश, अंबिका मरकाम और संदीप साहू याचिकाओं की प्रस्तुति करेंगे। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री दयाल दास बघेल और मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों की अनुदान मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस फेरबदल, 24 IPS अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 24 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। 12 जिलों के SP भी बदले गए हैं।

ओडिशा के गंजाम में तेंदुए की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के गंजाम में तेंदुए की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के गंजाम जिले में तेंदुए की हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश कर रहा है।

बाघों की मौत पर MP हाईकोर्ट सख्त, रिजर्व में CDV रोकथाम के कदमों पर मांगी रिपोर्ट

बाघों की मौत पर MP हाईकोर्ट सख्त, रिजर्व में CDV रोकथाम के कदमों पर मांगी रिपोर्ट

मध्य प्रदेश में बाघों की मौत के मामले पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और वन विभाग से रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कैनाइन डिस्टेंपर वायरस रोकने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी मांगी।

गोवा में किराए पर नई थार को परमिट नहीं देने की तैयारी, हादसों के बाद सरकार का फैसला

घातक सड़क हादसों के बाद गोवा सरकार किराए पर चलने वाली नई महिंद्रा थार गाड़ियों के परमिट पर रोक लगाने की योजना बना रही है।

जम्मू-कश्मीर के डोडा में जंगल में घूमता तेंदुआ पकड़ा गया, इलाके में दहशत

जम्मू-कश्मीर के डोडा में जंगल में घूमता तेंदुआ पकड़ा गया, इलाके में दहशत

जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रिहायशी इलाकों के पास घूम रहे एक तेंदुए को वन विभाग ने ट्रैप लगाकर पकड़ लिया। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल था, अब स्थिति नियंत्रण में है।