बिहार-ईओयू-छापेमारी-डीएसपी-डीआरडीए-अधिकारी-आय

बिहार में बड़ा एक्शन: डीएसपी और डीआरडीए निदेशक के 12 ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने किशनगंज के डीएसपी और सहरसा के डीआरडीए निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी कर आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है।<br/>

By : Local News of India
बिहार में बड़ा एक्शन: डीएसपी और डीआरडीए निदेशक के 12 ठिकानों पर ईओयू की छापेमारी

बिहार-ईओयू-छापेमारी-डीएसपी-डीआरडीए-अधिकारी-आय-से-अधिक-संपत्ति-जांच

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l

पटना, 31 मार्च। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मंगलवार सुबह किशनगंज जिले के डीएसपी गौतम कुमार और सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार के कुल 12 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।

ईओयू को दोनों अधिकारियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की गुप्त सूचना मिली थी। सत्यापन के बाद केस दर्ज कर निगरानी की विशेष अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

जांच में सामने आया कि डीएसपी गौतम कुमार ने अपनी महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर कई भूखंड खरीदे थे, जिन्हें बाद में उनके बेटों के नाम गिफ्ट कर दिया गया। ईओयू के अनुसार, गौतम कुमार ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 1.94 करोड़ रुपये (करीब 60.27%) अधिक संपत्ति अर्जित की है। उनके पटना, पूर्णिया और किशनगंज स्थित छह ठिकानों पर अलग-अलग टीमों द्वारा तलाशी ली जा रही है।

वहीं सहरसा के डीआरडीए निदेशक वैभव कुमार पर भी आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। जांच में उनके पास लगभग 2.41 करोड़ रुपये (करीब 78.03%) अधिक संपत्ति होने के साक्ष्य मिले हैं। ईओयू की टीमें सहरसा और मुजफ्फरपुर स्थित उनके छह ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

ईओयू अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं। कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद काश पटेल सक्रिय, जांच में FBI भी शामिल

सीनेटर लिंडसे ग्राहम की मौत के बाद जांच में FBI स्थानीय अधिकारियों के साथ शामिल हो गई है, जबकि काश पटेल ने मामले की निगरानी शुरू कर दी है।