असम-चुनाव-स्टार-प्रचारक-राजनाथ-सिंह-मोदी-प्रियंका

असम में चुनावी संग्राम तेज: आज राजनाथ सिंह की एंट्री, मोदी-प्रियंका समेत दिग्गजों का जमावड़ा

असम चुनाव में दिग्गज नेताओं की एंट्री तेज हो गई है। आज राजनाथ सिंह प्रचार करेंगे, जबकि मोदी और प्रियंका गांधी भी रैलियों से मुकाबले को और गरमाने वाले हैं।

By : Local News of India
असम में चुनावी संग्राम तेज: आज राजनाथ सिंह की एंट्री, मोदी-प्रियंका समेत दिग्गजों का जमावड़ा

स्टार प्रचारकों की ताबड़तोड़ रैलियां, बीजेपी-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया l

गुवाहाटी में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। राज्य में एक के बाद एक बड़े नेताओं की आमद से चुनावी माहौल पूरी तरह गरमा गया है। इसी कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज असम दौरे पर पहुंच रहे हैं, जहां वे पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है। भाजपा की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले ही असम पहुंच चुकी हैं और पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ के विमोचन कार्यक्रम में हिस्सा ले चुकी हैं।

इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी आज रात असम पहुंचेंगे। उनका विमान डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर उतरेगा, जहां राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया उनका स्वागत करेंगे। प्रधानमंत्री यहां रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

भाजपा की ओर से चुनाव प्रचार को और धार देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी और बाबूलाल मरांडी भी अलग-अलग क्षेत्रों में सभाएं कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से भी चुनावी मैदान में पूरी ताकत झोंकी जा रही है। पार्टी की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी कल असम पहुंचेंगी और गठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि स्टार प्रचारकों की इस ताबड़तोड़ एंट्री से असम का चुनावी मुकाबला और भी दिलचस्प और कांटे का होने जा रहा है। दोनों प्रमुख दलों के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है, जहां हर पार्टी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा रही है।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

थिएटर कमांड पर बढ़ेगा कदम, CDS महीने के अंत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेंगे मंजूरी

सीडीएस महीने के अंत में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष थिएटर कमांड योजना की प्रस्तुति देंगे और आगे CCS की मंजूरी मांगेंगे।

भारत में थिएटर कमांड को मिलेगी रफ्तार, रक्षा मंत्री को जल्द रोडमैप सौंपेंगे CDS

भारत में थिएटर कमांड को मिलेगी रफ्तार, रक्षा मंत्री को जल्द रोडमैप सौंपेंगे CDS

सीडीएस जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि जल्द रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सामने थिएटर कमांड का रोडमैप पेश करेंगे। मंजूरी के बाद प्रस्ताव अंतिम स्वीकृति के लिए आगे बढ़ेगा।

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

PM मोदी के प्रेस कॉन्फ्रेंस न करने पर न्यूज़ीलैंड में उठा सवाल, विदेश दौरे में फिर हुई चर्चा

न्यूज़ीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करने को लेकर सवाल पूछा गया। यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और मीडिया हलकों में चर्चा का विषय बन गया।

PM मोदी का ‘वाका’ संदेश: भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए अवसरों से भरा महासागर

PM मोदी का ‘वाका’ संदेश: भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों के लिए अवसरों से भरा महासागर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए ‘वाका’ के जरिए भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को नई संभावनाओं की यात्रा बताया।