असम दौरे पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन

तिनसुकिया पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, नामघर में किया दर्शन

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने असम के तिनसुकिया में बोर नामघर में माथा टेका और स्वर्गदेव सर्बानंद सिंह के स्मारक पर श्रद्धांजलि दी, स्थानीय नेताओं से भी मुलाकात की।

By : Local News of India
तिनसुकिया पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन, नामघर में किया दर्शन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने ऐतिहासिक बोर नामघर में टेका माथा

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन गुरुवार काे असम के तिनसुकिया जिला के बारेकुरी पहुंचे। यहां उन्होंने ऐतिहासिक बोर नामघर में माथा टेका और बाद में मटक साम्राज्य के शासक स्वर्गदेव सर्बानंद सिंह के स्मारक पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। बारेकुरी के बोर नामघर में नितिन नबीन ने आशीर्वाद लिया और स्थानीय समुदाय के सदस्यों से बातचीत की। नामघर के गायन-बयान ग्रुप ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया, जिनके भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम के प्रदर्शनों ने इस मौके को आध्यात्मिक उत्साह से भर दिया।

महिला श्रद्धालुओं ने भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को औपचारिक रूप से आशीर्वाद दिया। इसके बाद नितिन नवीन स्वर्गदेव सर्बानंद सिंह के मैदाम (स्मारक) पर श्रद्धांजलि देने के लिए तिनसुकिया के गुइजान गए। इस दौरे ने असम की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत, खासकर मटक साम्राज्य की विरासत के साथ पार्टी के जुड़ाव को एकाकार किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ ही स्थानीय विधायक एवं असम प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञात हो कि, नितिन नवीन दो दिवसीय असम दौरे पर बीते बुधवार को डिब्रूगढ़ पहुंचे थे, जहां पर उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पन्ना प्रमुखों की एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के बूथ को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।