गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
James Rodríguez से जुड़ी स्वास्थ्य चिंताओं के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। गंभीर डिहाइड्रेशन के कारण अस्पताल में भर्ती रहने के बाद वह अब अपने क्लब Minnesota United FC के साथ ट्रेनिंग पर लौट आए हैं।
34 वर्षीय रोड्रिगेज पिछले सप्ताह तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। 29 मार्च को France के खिलाफ खेले गए मैच के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जांच में गंभीर डिहाइड्रेशन की पुष्टि हुई।
शुरुआत में अमेरिकी मीडिया में उनकी स्थिति को लेकर Rhabdomyolysis जैसी गंभीर बीमारी की आशंका जताई गई थी, लेकिन क्लब ने इन खबरों का खंडन किया। मेडिकल जांच में ऐसी किसी गंभीर बीमारी के प्रमाण नहीं मिले।
क्लब के अनुसार, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद रोड्रिगेज घर पर आराम कर रहे थे और अब उन्होंने “नियंत्रित ट्रेनिंग सत्र” के साथ मैदान पर वापसी की है। उनकी पूर्ण रूप से टीम ट्रेनिंग में वापसी मेडिकल स्टाफ की निगरानी में धीरे-धीरे होगी।
गौरतलब है कि आगामी FIFA World Cup 2026 को देखते हुए उनकी फिटनेस Colombia टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।