युद्ध के पांचवें साल में भी शांति वार्ता बेनतीजा

जेलेंस्की की ट्रंप से अपील: रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन का साथ दे अमेरिका

रूस-यूक्रेन युद्ध की चौथी बरसी से पहले जेलेंस्की ने ट्रंप से समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा, पुतिन की शर्तें स्वीकार नहीं होंगी और यूक्रेन अपनी जमीन नहीं छोड़ेगा।

By : Local News of India
जेलेंस्की की ट्रंप से अपील: रूस के खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन का साथ दे अमेरिका

कीव में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संबोधित करते यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की कि अमेरिका उनके साथ रहे। जेलेंस्की ने रूस के यूक्रेन पर हमले की चौथी बरसी से एक दिन पहले कीव में प्रेसिडेंशियल पैलेस में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रंप मंगलवार को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में रूस खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन का साथ देने की घोषणा करेंगे।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा, '' ट्रंप को यूक्रेन के साथ रहना होगा। यूक्रेन रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ लड़ रहा है। पुतिन एक जंग हैं। अमेरिका बहुत ताकतवर है। वह सच में पुतिन को रोक सकता है। हम लड़ाई से थक चुके हैं।पुतिन की मांगों को मानना कोई विकल्प नहीं है। हम पुतिन को वह सब नहीं दे सकते जो वह चाहते हैं।''

युद्ध के पांचवें साल में पहुंचने के साथ यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच तितरफा शांति बातचीत में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। जेलेंस्की ने कहा कि अगर भविष्य में रूस ने यूक्रेन पर फिर हमला किया तो यूक्रेन के सहयोगी कैसे प्रतिक्रिया देंगे, अभी भी यह साफ नहीं है।

उन्होंने कहा, '' मुझे साफ जवाब चाहिए। यूक्रेन अभी की अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई रोकने को तैयार है। लेकिन यूक्रेनी सेना अपने नियंत्रण वाले पूर्वी डोनेट्स्क इलाके के उन इलाकों से पीछे नहीं हटेगी। रूस की मांग है कि यूक्रेन उस इलाके का लगभग 20 फीसद हिस्सा छोड़ दे। रूस चाहता है कि हम अपनी सेना वापस बुला लें। हम बच्चे नहीं हैं। हम इतने सालों से इस युद्ध से गुजरे हैं। हम उन्हें देश प्लेट में परोसकर नहीं दे सकते।''

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।