गुरप्रीत कालरा
लोक्ला न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। BJP की जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है।
इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष को भी नई कैबिनेट में मंत्री पद दिए जाने की चर्चा है। हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राजनीतिक हलकों में इसे पश्चिम बंगाल की सबसे बड़ी सत्ता परिवर्तन की शुरुआत माना जा रहा है। अब सभी की नजरें आधिकारिक शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल सूची पर टिकी हुई हैं।