supreme-court-cbi-probe-pema-khandu-contracts-case

सुप्रीम कोर्ट ने Pema Khandu पर लगे आरोपों की CBI जांच के दिए आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पर लगे ठेका घोटाले के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश दिया, जांच 2015 से 2025 तक के मामलों पर केंद्रित होगी।

By : Local News of India
सुप्रीम कोर्ट ने Pema Khandu पर लगे आरोपों की CBI जांच के दिए आदेश

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

Supreme Court of India ने Pema Khandu के खिलाफ लगे आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने का आदेश दिया है। जस्टिस Vikram Nath की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह निर्देश जारी किया।

अदालत ने कहा कि सीबीआई को दो सप्ताह के भीतर जांच शुरू करनी होगी। यह जांच जनवरी 2015 से दिसंबर 2025 के बीच दिए गए ठेकों पर केंद्रित होगी। कोर्ट ने इससे पहले 17 फरवरी को फैसला सुरक्षित रखा था और 18 मार्च 2025 को गृह मंत्रालय व वित्त मंत्रालय को नोटिस जारी किया था।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता Prashant Bhushan ने आरोप लगाया कि राज्य में ठेकों के जरिए बड़े स्तर पर अनियमितताएं हुई हैं। उनका दावा था कि मुख्यमंत्री की पत्नी और भतीजे से जुड़ी कंपनियों को हजारों करोड़ रुपये के करीब 70 ठेके दिए गए, जो भ्रष्टाचार निरोधक कानून और मंत्रियों की आचार संहिता का उल्लंघन है।

वहीं, राज्य सरकार की ओर से इन आरोपों को खारिज करते हुए याचिका को राजनीति से प्रेरित बताया गया और इसे कानून का दुरुपयोग कहा गया।

अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सीबीआई इस पूरे मामले की जांच करेगी और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT से मांगी जांच रिपोर्ट

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से जांच की जानकारी मांगी है। यूपी, केंद्र और ट्रस्ट को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई 20 तारीख को रखी गई है।