गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में महिला कांग्रेस (ग्रामीण) की जिला अध्यक्ष शैलजा भाटिया ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधि निधि कांत के कार्यालय में पहुंचकर क्षेत्र की सामाजिक और विकास से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।
दौरे के दौरान शैलजा भाटिया ने एक गांव में पहुंचकर स्थानीय महिलाओं से सीधा संवाद किया। महिलाओं ने महंगाई, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, शिक्षा और रोजगार के सीमित अवसर तथा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
शैलजा भाटिया ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज़ को संबंधित मंचों तक मजबूती से पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं को सशक्त और सुरक्षित वातावरण मिलना बेहद जरूरी है, तभी वास्तविक विकास संभव है।
उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं की भागीदारी केवल औपचारिक न होकर निर्णय लेने वाली भूमिका में होनी चाहिए। महिला कांग्रेस आगे भी जमीनी स्तर पर महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की भी उपस्थिति रही।

