गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
Asaduddin Owaisi ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य राज्य के मुसलमानों को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है।
रानीगंज में प्रचार के दौरान ओवैसी दरगाह हुजूर गौसे बंगला पहुंचे और इबादत की। इस मौके पर पार्टी के स्थानीय नेता और आसनसोल उत्तर सीट से उम्मीदवार दानिश अजीज भी मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि अब समय आ गया है जब बंगाल के मुसलमान अपना स्वतंत्र और मजबूत राजनीतिक नेतृत्व तैयार करें। उन्होंने आरोप लगाया कि पारंपरिक दलों के साथ जुड़े रहने के बावजूद मुसलमानों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
ओवैसी ने कहा कि आज भी बड़ी संख्या में मुसलमान गरीबी और अशिक्षा से जूझ रहे हैं और इससे निकलने का एकमात्र रास्ता राजनीतिक सशक्तिकरण है।
अपनी पार्टी AIMIM पर ‘बी टीम’ होने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी दल की पिछलग्गू नहीं है, बल्कि वंचित और हाशिए पर खड़े लोगों की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का फोकस उन क्षेत्रों पर रहेगा, जहां अल्पसंख्यक और वंचित वर्ग निर्णायक भूमिका निभाते हैं।