NITISH KUMAR BIPARD SKILL PARK INSPECTION

मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क का निरीक्षण कर छात्रों से बातचीत की और अधिकारियों को प्रशिक्षण व सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

By : Local News of India
मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का किया निरीक्षण

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया    

Patna में स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का आज मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने निरीक्षण किया। यह निरीक्षण वाल्मी (जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान) परिसर में किया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न क्लासरूम में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों से बातचीत की और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है, ताकि उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

इसके साथ ही उन्होंने हिमाद्री छात्रावास समेत अन्य छात्रावासों का भी निरीक्षण किया और छात्रों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

एग्जाम के 52 दिन बाद भी CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार, छात्र परेशान

CBSE कक्षा 10वीं सेकंड बोर्ड रिजल्ट 2026 में देरी से लाखों छात्र परेशान हैं। परीक्षा खत्म हुए 52 दिन बीत चुके हैं, लेकिन बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की तारीख घोषित नहीं की है।