नाहन में विकास को मिलेगी नई रफ्तार

महिला दिवस पर नाहन को बड़ी सौगात, सीएम सुक्खू करेंगे 190 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

महिला दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नाहन दौरे पर रहेंगे और करीब 190 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे, जिससे क्षेत्र को बड़ी सौगात मिलेगी।

By : Local News of India
महिला दिवस पर नाहन को बड़ी सौगात, सीएम सुक्खू करेंगे 190 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

नाहन चौगान में मुख्यमंत्री के दौरे से पहले तैयारियों का जायजा लेते विधायक अजय सोलंकी।

आकांशा खटाना 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 मार्च का दिन नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दृष्टि से एक ऐतिहासिक दिन बनने जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नाहन विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर आ रहे हैं और क्षेत्र में लगभग 190 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। विधायक अजय सोलंकी ने नाहन चौगान में प्रशासन के साथ तैयारिओं का जायजा लिया और प्रबंधों की समीक्षा भी की।

अजय सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत करीब 36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन तथा लगभग 152 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन विकास कार्यों में लोक निर्माण विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा विद्युत विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

वहीं शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं में सड़क निर्माण एवं उन्नयन के विभिन्न कार्य, नाहन जिला अस्पताल में चीफ मेडिकल ऑफिसर कार्यालय भवन, तथा नाहन और पांवटा साहिब में स्मार्ट ग्रिड तकनीक के माध्यम से 24×7 विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की योजनाएं शामिल हैं।

विधायक अजय सोलंकी ने इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार विकास और व्यवस्था परिवर्तन की सोच के साथ कार्य कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप नाहन विधानसभा क्षेत्र को भी लगातार बड़े विकास कार्यों की सौगात मिल रही है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते-खेलते खूनी खेल! 9 साल के बच्चे की हत्या

बैडमिंटन खेलते समय शटलकॉक को लेकर हुए मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। विवाद के दौरान 9 साल के मासूम पर चाकू से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली में कॉन्स्टेबल पर पत्नी की हत्या का आरोप, गोली मारकर सड़क पर छोड़ी डेडबॉडी

दिल्ली के पूर्वी जिले में पुलिस कॉन्स्टेबल पर पत्नी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस जांच में जुटी है।

18 साल बाद टूटा IPL का सबसे सफल रिश्ता, CSK से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

CSK और स्टीफन फ्लेमिंग का 18 साल पुराना साथ खत्म हो गया है। पांच बार की IPL चैंपियन टीम के कोच रहे फ्लेमिंग ने भावुक संदेश के साथ फ्रेंचाइजी को अलविदा कहा।