लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के करही गांव में देर रात एक सनसनीखेज वारदात में अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस हमले में बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। घटना रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है, जब तीन नकाबपोश आरोपित अचानक घर में घुसे और बिना चेतावनी फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।