नंदिता-गार्लोसा-कांग्रेस-में-शामिल-भाजपा-टिकट-नहीं

टिकट कटने से नाराज़ असम की मंत्री नंदिता गार्लोसा ने थामा कांग्रेस का दामन

असम की कैबिनेट मंत्री और हाफलोंग से विधायक नंदिता गार्लोसा ने भाजपा से टिकट न मिलने के बाद कांग्रेस जॉइन कर ली है। उनके इस कदम से हाफलोंग सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है और कांग्रेस को क्षेत्र

By : Local News of India
टिकट कटने से नाराज़ असम की मंत्री नंदिता गार्लोसा ने थामा कांग्रेस का दामन

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

गुवाहाटी, 23 मार्च। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ महिला नेता, असम सरकार की कैबिनेट मंत्री और हाफलोंग से मौजूदा विधायक नंदिता गार्लोसा ने पार्टी से टिकट न मिलने के बाद बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

यह घटनाक्रम रविवार देर रात हुआ, जब उन्होंने कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान हाफलोंग से कांग्रेस उम्मीदवार निर्मल लांग्थासा और असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

माना जा रहा है कि गार्लोसा अब हाफलोंग सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल कर सकती हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने से इस सीट पर उम्मीदवार बदलने की भी संभावना जताई जा रही है।

दरअसल, इस बार भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया और उनकी जगह नए चेहरे रूपाली लांग्थासा को मौका दिया। टिकट से बाहर होने के बाद से ही उनके असंतोष की चर्चा चल रही थी।

भाजपा द्वारा कई मौजूदा विधायकों को टिकट न देने के फैसले को लेकर भी राजनीतिक हलकों में बहस तेज है। मुख्यमंत्री ने इसे पार्टी में नए चेहरों को अवसर देने की रणनीति बताया है।

वहीं, असम भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप सैकिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी छोड़ना गार्लोसा का व्यक्तिगत निर्णय है, हालांकि अगर वे पार्टी में रहतीं तो यह अधिक परिपक्व कदम होता।

कांग्रेस ने गार्लोसा के शामिल होने को हाफलोंग क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है।

संबंधित सामग्री

2027 के बाद उत्तराखंड में बदलाव तय: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

2027 के बाद उत्तराखंड में बदलाव तय: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दावा किया कि 2027 विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार अभियान चला रही है।

पंजाब कांग्रेस में खींचतान: चन्नी के दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर संशय

पंजाब कांग्रेस में खींचतान: चन्नी के दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी से मुलाकात को लेकर संशय

पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही खींचतान के बीच चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दिल्ली दौरे पर राहुल गांधी से उनकी मुलाकात होगी या नहीं।

असम में ‘NDA 3.0’ का आगाज, हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में ‘NDA 3.0’ का आगाज, हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

असम में NDA 3.0 सरकार की शुरुआत होने जा रही है। बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा आज दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल तेज है।

Election Result 2026: जयंता मल्लाबरुआह की बड़ी बढ़त, कांग्रेस उम्मीदवार अशोक शर्मा पीछे

Election Result 2026: जयंता मल्लाबरुआह की बड़ी बढ़त, कांग्रेस उम्मीदवार अशोक शर्मा पीछे

जयंता मल्लाबरुआह बड़ी बढ़त के साथ आगे हैं, जबकि अशोक कुमार शर्मा काफी पीछे चल रहे हैं।

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हिमंत सरमा बोले- गुवाहाटी जाकर करें सरेंडर

पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, हिमंत सरमा बोले- गुवाहाटी जाकर करें सरेंडर

सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को गुवाहाटी जाकर कानून का सामना करने की सलाह दी है।