लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
रोम। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद इटली और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि जी-7 शिखर सम्मेलन में इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने की गुजारिश की थी।
ट्रंप के इस दावे पर मेलोनी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसे मनगढ़ंत बताया। इसके बाद इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने अपनी प्रस्तावित अमेरिका यात्रा रद्द कर दी।
इस विवाद ने पहले से चल रही राजनीतिक मतभेदों को और बढ़ा दिया है। इटली सरकार ने सहयोगी देशों के बीच सम्मानजनक संबंधों की जरूरत पर जोर दिया है।