लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुछ हथियारबंद व्यक्तियों की मौजूदगी को गंभीर सुरक्षा खतरा बताया है।
अभिषेक बनर्जी के आरोप के बाद टीएमसी ने दावा किया कि यह केवल सुरक्षा चूक नहीं, बल्कि उनके खिलाफ संभावित हत्या की साजिश हो सकती है। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, घटना को लेकर सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन मामले की जांच में जुट गए हैं। एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और घटनाक्रम की समीक्षा की जा रही है।