लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान द्वारा की गई कथित “अनुचित टिप्पणियों” पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारतीय पक्ष ने कहा कि पाकिस्तान लगातार अंतरराष्ट्रीय मंचों का उपयोग गलत और भ्रामक बयानबाजी के लिए कर रहा है।
भारत ने स्पष्ट रूप से कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और यह उसका आंतरिक मामला है—यह था, है और हमेशा रहेगा।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आरोप लगाया कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक समस्याओं और नीतिगत विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह के बयान देता है।
इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच संयुक्त राष्ट्र मंच पर एक बार फिर कूटनीतिक तनाव बढ़ता हुआ दिखाई दिया।