लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने ताकाइची को दूरदर्शी नेता बताते हुए उन्हें अपनी छोटी बहन कहा।
बैठक में भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी, आर्थिक सहयोग, निवेश, प्रौद्योगिकी और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और जापान के संबंध साझा मूल्यों और विश्वास पर आधारित हैं तथा दोनों देश भविष्य में भी विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम करते रहेंगे।
इस बैठक को भारत-जापान संबंधों को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।