india-pak-citizens-appeal-for-peace-talks

भारत-पाक के 117 लोगों ने मोदी-शहबाज से बातचीत बहाल करने की अपील

भारत और पाकिस्तान के 117 प्रमुख नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को खुला पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच वार्ता और राजनयिक संबंध बहाल करने की अपील की है।

By : Local News of India
भारत-पाक के 117 लोगों ने मोदी-शहबाज से बातचीत बहाल करने की अपील

भारत और पाकिस्तान के 117 प्रमुख नागरिकों ने पीएम मोदी और पीएम शहबाज शरीफ से शांति वार्ता बहाल करने की अपील की।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के 117 प्रमुख नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को संयुक्त खुला पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच बातचीत फिर से शुरू करने और संबंध सामान्य बनाने की अपील की है। यह पहल सेंटर फॉर पीस एंड प्रोग्रेस की ओर से की गई है।

पत्र में दोनों देशों के बीच पूर्ण राजनयिक संबंध बहाल करने, नई दिल्ली और इस्लामाबाद में हाई कमिश्नर की दोबारा नियुक्ति, सामान्य वीजा सेवाएं शुरू करने और हवाई मार्ग फिर से खोलने की मांग की गई है।

हस्ताक्षरकर्ताओं ने धार्मिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच सीधे संपर्क को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। उनका कहना है कि संवाद और आपसी विश्वास बढ़ने से क्षेत्र में शांति और स्थिरता को मजबूती मिलेगी।

इस संयुक्त अपील पर भारत के 61 और पाकिस्तान के 56 प्रमुख नागरिकों ने हस्ताक्षर किए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से जारी तनाव का असर दोनों देशों के आम लोगों, खासकर युवाओं के भविष्य और विकास पर पड़ रहा है।

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।