लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
नई दिल्ली। कांग्रेस ने ग्रेट निकोबार परियोजना को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि यह परियोजना देश को पर्यावरणीय संकट की ओर ले जा सकती है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि देश की पारिस्थितिक चेतना इस समय परीक्षा के दौर से गुजर रही है और ग्रेट निकोबार जैसे बड़े विकास कार्यों में पर्यावरणीय संतुलन को नजरअंदाज किया जा रहा है।
पार्टी ने आरोप लगाया कि इस परियोजना से द्वीप की संवेदनशील पारिस्थितिकी पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं सरकार का कहना है कि यह परियोजना रणनीतिक और विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और पर्यावरण विशेषज्ञ भी अपने-अपने मत रख रहे हैं।