dm-public-hearing-76-complaints-quick-resolution

जनसुनवाई में 76 शिकायतें दर्ज, 34 का मौके पर निस्तारण; डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में 76 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 34 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

By : Local News of India
जनसुनवाई में 76 शिकायतें दर्ज, 34 का मौके पर निस्तारण; डीएम ने दिए सख्त निर्देश

जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की शिकायतें सुनते जिलाधिकारी और अधिकारी।

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी Mayur Dixit की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक आयोजित की गई, जिसमें जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 76 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 34 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेजा गया।

जनसुनवाई के दौरान राजस्व, भूमि विवाद, नहर मरम्मत, अतिक्रमण, जलभराव और आवागमन मार्ग से जुड़ी कई समस्याएं सामने आईं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जिन मामलों में मौके पर जांच आवश्यक है, उनमें अधिकारियों को समन्वय के साथ स्थल निरीक्षण कर समाधान करने के निर्देश दिए गए।

सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीएम ने 36 दिन से अधिक समय से लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा। वर्तमान में एल-1 स्तर पर 708 और एल-2 स्तर पर 146 शिकायतें लंबित हैं, जिनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, सचिव एचआरडीए मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैरजरूरी मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटका रही है।