छात्र-संघ-चुनाव-एनएसयूआई-आंदोलन-धमतरी

छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग तेज, एनएसयूआई ने दी आंदोलन की चेतावनी

धमतरी में एनएसयूआई ने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा करते हुए प्रदेशभर में ज्ञापन और घेराव कार्यक्रम तय किए हैं।

By : Local News of India
छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग तेज, एनएसयूआई ने दी आंदोलन की चेतावनी

गुरप्रीत कालरा

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया

 

 

धमतरी में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को राजीव भवन में आयोजित बैठक में संगठन ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में लंबे समय से छात्र संघ चुनाव न होने पर नाराजगी जताई।

जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ने कहा कि छात्र संघ चुनाव न होने से छात्रों की आवाज दब रही है और उन्हें अपनी समस्याओं को उठाने का मंच नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र आज फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति में देरी, शिक्षकों की कमी, बुनियादी सुविधाओं की कमी और परीक्षा परिणामों में अनियमितता जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, प्रतिनिधित्व और भागीदारी सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके माध्यम से छात्र अपनी समस्याओं को प्रभावी ढंग से प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं।

बैठक में आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई। संगठन ने घोषणा की कि 30 मार्च को प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद 6 अप्रैल को सभी विश्वविद्यालयों का घेराव किया जाएगा, जबकि 16 से 20 अप्रैल के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा।

 

संबंधित सामग्री

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में भीषण आग, कर्मचारियों में मची चीख-पुकार

जालंधर की फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कर्मचारियों में चीख-पुकार और अफरा-तफरी के बीच दमकल टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के एन. बालाजी, ए.एम. शेख अब्दुल्ला और एस. अलगुराजन की मौत हो गई।