लिसिका ग्रोवर
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत भूमिहीन हितग्राहियों के खातों में लगभग 500 करोड़ रुपये की सहायता राशि अंतरित करेंगे।
इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को प्रति वर्ष 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा करीब 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री बलौदाबाजार से इस राशि का अंतरण करेंगे।
योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के भूमिहीन कृषि मजदूरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत सबसे अधिक लाभार्थी रायपुर जिले से हैं, जहां 53,338 भूमिहीन कृषि मजदूर शामिल हैं, जबकि सबसे कम बीजापुर जिले से 1,542 हितग्राही हैं।
राज्य सरकार का कहना है कि इस योजना के माध्यम से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो ‘अंत्योदय’ की भावना को साकार करता है।