BJP JAN SAMPARK MIRZAPUR

मीरजापुर में BJP का जनसंपर्क अभियान तेज, मनोज जायसवाल ने गंगा घाट की सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश

मीरजापुर में भाजपा के स्थापना दिवस पर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान नेता मनोज जायसवाल ने गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया और सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

By : Local News of India
मीरजापुर में BJP का जनसंपर्क अभियान तेज, मनोज जायसवाल ने गंगा घाट की सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश

मीरजापुर में BJP का जनसंपर्क अभियान, गंगा घाट की सफाई कर दिया स्वच्छता संदेश

गुरप्रीत कालरा 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

मीरजापुर, 9 अप्रैल। Bharatiya Janata Party के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर संपर्क अभियान’ के तहत गुरुवार को शहर में जनसंपर्क तेज नजर आया।

इस क्रम में भाजपा नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने रूखड़घाट वार्ड में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संदेश भी दिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में गरीबों को आवास, आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, कोविड-19 काल में मुफ्त राशन, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसी योजनाओं के माध्यम से व्यापक जनकल्याण किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम में पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, रामआसरे सरोज, पूर्व सभासद विनोद मौर्य, सभासद धीरज सोनकर, बाबूराम गुप्ता और ओम प्रकाश मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबंधित सामग्री

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

'राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा', अयोध्या पहुंचे राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा अयोध्या पहुंचे। उन्होंने कहा, “राष्ट्र सेवा के बाद अब रामभक्तों की सेवा का अवसर मिला है।

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से की मुलाकात, भारतीय संसदीय फोरम पर हुई चर्चा

पूर्व सांसद प्रदीप गांधी ने संसद भवन में रेवंत रेड्डी और भगवंत मान से मुलाकात कर भारतीय संसदीय फोरम और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने पर चर्चा की।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।