गुरप्रीत कालरा
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों से पहले सियासी माहौल गरमा गया है। EVM स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि स्ट्रॉन्ग रूम में लगे CCTV कैमरे करीब 4 घंटे तक बंद रहे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही यह जानकारी सामने आई, TMC उम्मीदवार मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू हो गया। पार्टी नेताओं ने इसे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल बताया।
वहीं, भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने इन आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि CCTV में तकनीकी खराबी आई थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह कायम रही। आयोग ने यह भी कहा कि EVM पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी तरह की छेड़छाड़ संभव नहीं है।
इस मुद्दे को लेकर विपक्ष और सत्तारूढ़ दल के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। नतीजों से पहले इस विवाद ने राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।