“मनरेगा बचाओ संग्राम”

“शैलज़ा भाटिया की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस का नया अध्याय, पहली औपचारिक बैठक में तय हुई ग्रामीण रणनीति”

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर गुरुग्राम ग्रामीण में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

By : Local News of India
“शैलज़ा भाटिया की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस का नया अध्याय, पहली औपचारिक बैठक में तय हुई ग्रामीण रणनीति”

MGNREGA Discussion

 

“शैलज़ा भाटिया की अध्यक्षता में महिला कांग्रेस का नया अध्याय, पहली औपचारिक बैठक में तय हुई ग्रामीण रणनीति”src=MGNREGA

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के आह्वान पर गुरुग्राम ग्रामीण में “मनरेगा बचाओ संग्राम” के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष, गुरुग्राम ग्रामीण शैलज़ा भाटिया द्वारा किया गया। यह बैठक उनके अध्यक्ष बनने के बाद पहली औपचारिक जिला स्तरीय बैठक थी, जिसमें संगठन की दिशा और प्राथमिकताओं को स्पष्ट रूप से रखा गया।

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री वर्धन यादव ने की, जिन्हें महिला कांग्रेस द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। बैठक में महिला कांग्रेस से कुसुम शर्मा, रितु, ज्योती, सोमवती, आर्य ओझा, दिव्या, आबिदा , जूही , शर्मिला , राधा,आशिमा और निधि के अलावा और भी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

बैठक को संबोधित करते हुए शैलजा भाटिया ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि आज मनरेगा को कमजोर किया जा रहा है, जिससे महिलाओं के रोजगार और सम्मान दोनों पर सीधा असर पड़ रहा है। महिला कांग्रेस इसे केवल एक योजना नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकार का सवाल मानती है और इसे बचाने के लिए हर पंचायत और हर गांव में संघर्ष करेगी।

height=1280

उन्होंने महिला कांग्रेस गुरुग्राम ग्रामीण टीम के लक्ष्यों को रखते हुए कहा कि आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक और पंचायत में महिला कांग्रेस की सक्रिय इकाइयां बनाई जाएंगी, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा और मनरेगा को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री वर्धन यादव ने महिला कांग्रेस की नई टीम को बधाई दी और कहा कि शैलजा भाटिया के नेतृत्व में गुरुग्राम ग्रामीण में महिला संगठन एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि मनरेगा पर हो रहे हमले गरीब और ग्रामीण महिलाओं के भविष्य पर हमला हैं, और कांग्रेस पार्टी इसे हर स्तर पर उठाएगी।

बैठक के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, पंचायत स्तर पर महिला भागीदारी बढ़ाने और मनरेगा को लेकर जागरूकता फैलाने पर अपने सुझाव रखे।

यह बैठक गुरुग्राम ग्रामीण में महिला कांग्रेस के नए नेतृत्व की स्पष्ट शुरुआत और ग्रामीण महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

संबंधित सामग्री

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

मंत्री गैरजरूरी मुद्दों पर ध्यान देकर जनता का ध्यान भटका रहे हैं: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह गैरजरूरी मुद्दों के जरिए जनता का ध्यान भटका रही है।

विवादों से पुराना नाता, MP के 'बुलडोजर मैन' नरोत्तम मिश्रा की सियासत पर संकट

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उनकी सियासी पकड़ पर सवाल उठ रहे हैं। कभी 'बुलडोजर मैन' के नाम से चर्चित नेता अब नई राजनीतिक चुनौती का सामना कर रहे हैं।

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र ने दोहराया: वंदे मातरम पहले, जन गण मन दूसरे स्थान पर

केंद्र सरकार ने राज्यों और मंत्रालयों को वंदे मातरम को प्राथमिकता देने के निर्देश दोहराए हैं।

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन पर ईरानी मीडिया में जश्न, जानिए क्यों भड़की बहस

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन पर ईरानी मीडिया में जश्न, जानिए क्यों भड़की बहस

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के बाद ईरानी सरकारी और रूढ़िवादी मीडिया ने खुलकर खुशी जताई। ग्राहम ईरान विरोधी और इसराइल समर्थक रुख के लिए जाने जाते थे।