patna-city-bhootnath-road-encroachment-by-cattle-s

भूतनाथ रोड पर खटालों का अतिक्रमण, लोगों में आक्रोश

पटना सिटी के वार्ड संख्या 46 स्थित भूतनाथ रोड लिंक पथ पर खटाल संचालकों द्वारा कथित अतिक्रमण और गंदगी फैलाने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी, सड़क पर गोबर और कचरा जमा होने से आवागमन बाधित हो रहा,

By : Local News of India

पटना सिटी के भूतनाथ रोड में खटालों का अतिक्रमण, सड़क पर गोबर और जाम नालों से स्थानीय लोग परेशान, कार्रवाई की मांग तेज़।

पटना 9 जून : पटना सिटी क्षेत्र के वार्ड नंबर 46 भूतनाथ रोड में खटालो के द्वारा अतिक्रमण कर आवागमन को बाधित कर दिया गया है जिसके कारण  स्थानीय लोगों में  भारी आक्रोश व्याप्त है | स्थानीय लोगों का कहना है कि, खटालों के द्वारा लिंक पथ में खटाल खोलकर सड़क पर ही गोबर को रख दिया गया है| जिससे आने जाने वाले लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है| और वही पास में स्तिथ बोरिंग से पीने के लिए पानी लाया जाता है| लेकिन गन्दगी की वजह से इतनी बदबूदार स्थिति बनी हुई है कि हम लोगों को पानी लेने  के लिए दुसरे जगह और दूर जाना पड़ रहा है लेकिन खटाल व्यवसाय का कहना है कि हम तो यहीं पर काम करेंगे चाहे जो हो, और चारों तरफ गंदगी फैला कर अतिक्रमण कर लिया गया वहीं वार्ड पार्षद पर भी लापरवाही का लोग आरोप लगा रहे हैं लोगों कहना है की बार्ड पार्षद लगातार देखा भी करती है देख भी रही है लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई गोबर चारों तरफ फैला नजर आ रहा है बरसात आने वाली है नाला भी जाम हो चुका है लेकिन पटना नगर निगम वार्ड 46 के इंस्पेक्टर राजधानी का कहना है कि ,इन लोगों को मैंने समझाया है अब नोटिस हम लोग देने जा रहे हैं नोटिस देने के बाद नहीं मानेंगे तो करवाई करेंगे और यहां से हटाने का भी काम करेंगे वहीं बार्ड पार्षद प्रतिनिधि सनोज ठाकुर ने भी कहा इन लोगो के द्वारा गलत किया गया है और  हम लोग भी लिखकर भेजेंगे इस पर कार्रवाई करने की बात उन्होंने भी कही है वार्ड पार्षद पूनम शर्मा ने भी नाराजगी जताई है लेकिन सड़क के सेटे लिंक पथ  के आसपास खटाल व्यवसाईयों ने गंदगी फैला रखा है और बरसात आने वाली है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अविलंब इन लोगों को नहीं हटाया गया तो यहां फिर कमर भर जमा पानी पूरे भूतनाथ रोड के अगल-बगल देखने को मिलेगा| चुकी नाला जाम हो चुका है और निकाश होगा ही नहीं तो पानी जमेगा ही स्थानीय लोगों ने अपना मंतव्य दिया है विरोध किया है की अभिलंब इसे हटाना चाहिए|

वाइट 1:स्थानीय लोग
वाइट 2:राजधानी प्रसाद सफाई इंस्पेक्टर वार्ड नंबर 46

संबंधित सामग्री

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

बिहार के अरवल में डंपर-ऑटो की टक्कर, 4 लोगों की मौत

बिहार के अरवल में डंपर-ऑटो की टक्कर, 4 लोगों की मौत

बिहार के अरवल जिले में डंपर ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CP राधाकृष्णन बोले- आपातकाल के दौरान बिहार ने चलाया दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन

CP राधाकृष्णन बोले- आपातकाल के दौरान बिहार ने चलाया दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आपातकाल के दौरान बिहार ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया था। उन्होंने उस दौर के संघर्ष को याद किया।

बिहार में हर महीने की 10 तारीख होगी 'बिहार पेंशन दिवस', CM सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार में हर महीने की 10 तारीख होगी 'बिहार पेंशन दिवस', CM सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार सरकार ने हर महीने की 10 तारीख को 'बिहार पेंशन दिवस' के रूप में मनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 97.84 लाख लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ DBT के जरिए जारी किए।