मणिपुर-में-चार-उग्रवादी-गिरफ्तार-भारी-हथियार-बरामद

मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: चार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

मणिपुर में सुरक्षाबलों ने 24 घंटे के भीतर चार उग्रवादियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है I

By : Local News of India
  मणिपुर  में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: चार उग्रवादी गिरफ्तार, भारी हथियार बरामद

मणिपुर-में-चार-उग्रवादी-गिरफ्तार-भारी-हथियार-बरामद

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

इंफाल, 20 फरवरी। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जिलों से चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार Revolutionary People's Front (आरपीएफ) / People's Liberation Army (पीएलए) के दो सक्रिय कैडरों को इंफाल वेस्ट और इंफाल ईस्ट से पकड़ा गया। उनके पास से 9 मिमी पिस्तौल, जिंदा कारतूस, स्कूटर, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद हुआ।

एक अन्य अभियान में People's Revolutionary Party of Kangleipak (Progressive) (प्रीपाक-प्रो) के एक कैडर को इंफाल ईस्ट से गिरफ्तार किया गया। वहीं बिश्नुपुर जिले से एक और उग्रवादी पकड़ा गया। दोनों के पास से मोबाइल फोन और पहचान दस्तावेज बरामद हुए। ककचिंग जिले में तलाशी अभियान के दौरान अमोघ कार्बाइन, स्थानीय निर्मित बंदूकें, ग्रेनेड, गोलियां, विस्फोटक सामग्री, हेलमेट और बुलेटप्रूफ जैकेट सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

राज्यभर में 105 नाका/चेकपोस्ट लगाकर वाहनों की जांच की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर आवश्यक वस्तुओं से लदे 287 वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की गई तथा संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

संबंधित सामग्री

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इमाम-उल-हक की चोट पर भड़के आकिब जावेद, बोले- होगी जांच; 7 खिलाड़ियों को हटाने का भी किया बचाव

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन के बाद PCB ने बड़ा बदलाव किया है। सात खिलाड़ियों को टीम से बाहर भेजने के साथ कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किया गया है।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

Plastic Bottle Reuse Tips: कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल न फेंकें, घर के इन 8 कामों में आएगी बेहद काम

Plastic Bottle Reuse Tips: कोल्ड ड्रिंक की खाली बोतल न फेंकें, घर के इन 8 कामों में आएगी बेहद काम

कोल्ड ड्रिंक की खाली प्लास्टिक बोतल फेंकने से पहले सोचिए। इन्हें घर और गार्डन के 8 उपयोगी कामों में दोबारा इस्तेमाल कर पैसे बचाए जा सकते हैं और प्लास्टिक कचरा भी कम किया जा सकता है।

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद: सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल से पक्षकारों ने किया इनकार

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल विवाद: सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल से पक्षकारों ने किया इनकार

ज्ञानवापी, मथुरा और संभल के धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट की मध्यस्थता पहल में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अब मामलों की सुनवाई अदालतों में जारी रहेगी।

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर CM का ऐलान, 6 नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपी होंगे गिरफ्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई. खेमचंद सिंह ने छह नागा नागरिकों की हत्या के सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया। मामले की जांच NIA और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।