पीएम-मोदी-असम-बराक-घाटी-परियोजनाएं

असम दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी बराक घाटी को देंगे 23,550 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन बराक घाटी में 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और भूमिपूजन करेंगे।

By : Local News of India
असम दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी बराक घाटी को देंगे 23,550 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

असम दौरे के दूसरे दिन बराक घाटी में जनसभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

अंजली गुप्ता 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

सिलचर (कछार), 14 मार्च। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार को बराक घाटी का दौरा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री करीब 23,550 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री शुक्रवार को दो दिवसीय असम दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे थे। हालांकि खराब मौसम और बारिश के कारण उनका कोकराझार का निर्धारित कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।

इसके बाद प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी से ही वर्चुअल माध्यम से कोकराझार के कार्यक्रम को संबोधित किया और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

शाम को आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने चाय जनजाति समुदाय के लोगों को भूमि के पट्टे भी वितरित किए।

प्रधानमंत्री के बराक घाटी दौरे को क्षेत्र के विकास के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संबंधित सामग्री

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

मोदी कैबिनेट की ओवरहॉलिंग! वैष्णव का प्रमोशन, गडकरी का विभाग बदलने की चर्चा; 17 नए चेहरों की एंट्री संभव

बीजेपी संगठन में बदलाव के बाद अब केंद्र की मोदी सरकार में भी बड़े फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में संभावित कैबिनेट विस्तार और मंत्रालयों में बदलाव को लेकर कई तरह की अटकलें सामने

नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो, असम मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

नागरिकता का फैसला निष्पक्ष प्रक्रिया से हो, असम मामले में सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

सुप्रीम कोर्ट ने असम नागरिकता मामले में कहा कि नागरिकता का निर्धारण निष्पक्ष और उचित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए। अदालत ने कानूनी प्रक्रिया की अहमियत पर जोर दिया।

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के एन. बालाजी, ए.एम. शेख अब्दुल्ला और एस. अलगुराजन की मौत हो गई।