इनोविजन-आईपीओ-लिस्टिंग-नुकसान-शेयर-गिरावट

धड़ाम हुई इनोविजन की एंट्री: पहले ही दिन IPO निवेशकों को 25% तक का नुकसान

इनोविजन की कमजोर लिस्टिंग से IPO निवेशकों को पहले ही दिन 25% तक का नुकसान हुआ, जिससे बाजार में निराशा फैल गई।

By : Local News of India
धड़ाम हुई इनोविजन की एंट्री: पहले ही दिन IPO निवेशकों को 25% तक का नुकसान

धड़ाम हुई इनोविजन की एंट्री: पहले ही दिन IPO निवेशकों को 25% तक का नुकसान

अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

नई दिल्ली, 23 मार्च। टोल मैनेजमेंट और मैनपावर सर्विस देने वाली कंपनी इनोविजन के शेयरों की स्टॉक मार्केट में शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। आईपीओ के तहत 519 रुपये के इश्यू प्राइस पर आए इस शेयर की लिस्टिंग बीएसई पर 466 रुपये और एनएसई पर 467.70 रुपये पर हुई, जिससे निवेशकों को शुरुआत में ही करीब 10 प्रतिशत का नुकसान झेलना पड़ा।

लिस्टिंग के बाद भी बिकवाली का दबाव जारी रहा और शेयर फिसलकर 384.80 रुपये तक पहुंच गया। इस तरह पहले ही दिन निवेशकों को करीब 25.86 प्रतिशत यानी 134 रुपये प्रति शेयर तक का भारी नुकसान हुआ।

इनोविजन का आईपीओ 10 मार्च को खुला था, जिसे कमजोर प्रतिक्रिया मिलने के चलते कंपनी को इसकी क्लोजिंग और लिस्टिंग डेट आगे बढ़ानी पड़ी। साथ ही निवेशकों को आकर्षित करने के लिए प्राइस बैंड भी घटाया गया। इसके बावजूद यह इश्यू कुल मिलाकर 3.46 गुना ही सब्सक्राइब हो पाया, जिसमें रिटेल निवेशकों की हिस्सेदारी काफी कमजोर रही।

हालांकि कंपनी के वित्तीय आंकड़े मजबूत वृद्धि की ओर इशारा करते हैं। बीते वर्षों में कंपनी का मुनाफा और राजस्व लगातार बढ़ा है, लेकिन बढ़ते कर्ज ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कमजोर सब्सक्रिप्शन, ऊंचा वैल्यूएशन और बाजार की मौजूदा अस्थिरता इस खराब लिस्टिंग की मुख्य वजह रही।

संबंधित सामग्री

NSE ने लॉन्च किया Nifty500 Ahimsa Index, पशु-अनुकूल कारोबार करने वाली कंपनियों को मिलेगी जगह

NSE Indices ने Nifty500 Ahimsa Index लॉन्च किया है, जिसमें केवल पशु-अनुकूल और अहिंसा आधारित कारोबारी कंपनियों को शामिल किया जाएगा। यह इंडेक्स वैल्यू-बेस्ड निवेश को बढ़ावा देगा।

IT शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स करीब 700 अंक उछला

IT शेयरों में खरीदारी से बाजार में तेजी, सेंसेक्स करीब 700 अंक उछला

IT शेयरों में मजबूत खरीदारी के चलते भारतीय शेयर बाजार में तेजी रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 700 अंक चढ़ गया।

TCS के शेयरों में तेजी, बेहतर राजस्व और AI ग्रोथ से रिकवरी की उम्मीद बढ़ी

TCS के शेयरों में तेजी, बेहतर राजस्व और AI ग्रोथ से रिकवरी की उम्मीद बढ़ी

TCS के बेहतर राजस्व प्रदर्शन और AI से जुड़ी संभावनाओं के चलते कंपनी के शेयरों में तेजी देखी गई। IT सेक्टर को भी मजबूती मिली।

ईरान-अमेरिका तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा

ईरान-अमेरिका तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1,677 अंक टूटा

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा। सेंसेक्स 1,677 अंक यानी 2.15% टूटकर बंद हुआ।

ट्रंप के ईरान बयान से बाजार में भूचाल, सेंसेक्स-निफ्टी टूटे और ₹8 लाख करोड़ डूबे

डोनाल्ड ट्रंप के ईरान को लेकर दिए बयान के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट आई। सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब ₹8 लाख करोड़ की कमी आई।