लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि वंदे मातरम को जन गण मन से पहले स्थान दिया जाए और इसका सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
सरकार ने इस संबंध में पहले जारी निर्देशों को दोहराते हुए सभी संबंधित विभागों से अनुपालन की अपील की है।
रिपोर्ट के अनुसार, संसद में जल्द एक विधेयक पेश किया जा सकता है, जिसमें वंदे मातरम के गायन में बाधा डालने को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान होगा।
इस फैसले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।