padma-awards-2026-second-civil-investiture

राष्ट्रपति मुर्मू ने दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में 65 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में 65 कला, खेल, साहित्य, चिकित्सा और समाजसेवा से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

By : Local News of India
राष्ट्रपति मुर्मू ने दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में 65 हस्तियों को दिए पद्म पुरस्कार

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
ऋचा बर्नवाल 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित दूसरे सिविल इन्वेस्टिचर समारोह में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार प्रदान किए। इस समारोह में कुल 65 विशिष्ट हस्तियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस चरण में पी. नारायणन -पद्म विभूषण (साहित्य एवं शिक्षा), के.टी. थॉमस -पद्म विभूषण (समाज सेवा), पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज, अभिनेता ममूटी, गायिका अलका याग्निक, आर. माधवन-पद्म श्री, शिबू सोरेन-पद्म भूषण (मरणोपरांत), क्रिकेटर रोहित शर्माडॉ. शुभा वेंकटेश अय्यंगार, डॉ. पद्मा गुरमीत, इंदरजीत सिंह सिद्धू और सतीश शाह सहित कई प्रमुख हस्तियों को सम्मानित किया गया।

सरकार ने गणतंत्र दिवस 2026 की पूर्व संध्या पर कुल 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की थी। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पहले चरण का समारोह मई में आयोजित हुआ था, जबकि शेष पुरस्कार विजेताओं को दूसरे समारोह में सम्मानित किया गया।

पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं और कला, साहित्य, शिक्षा, विज्ञान, चिकित्सा, खेल, समाजसेवा तथा सार्वजनिक जीवन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।

संबंधित सामग्री

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

किरेन रिजिजू और एना ब्रनाबिक की अहम मुलाकात, भारत-सर्बिया संसदीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सर्बियाई नेशनल असेंबली की अध्यक्ष एना ब्रनाबिक से मुलाकात कर भारत-सर्बिया के संसदीय आदान-प्रदान, द्विपक्षीय सहयोग और पारंपरिक मित्रता को मजबूत करने पर चर्चा की

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक KPSC चेयरमैन शिवशंकरप्पा साहूकार निलंबित, बेटियों की भर्ती विवाद में राज्यपाल ने की कार्रवाई

कर्नाटक लोक सेवा आयोग (KPSC) के चेयरमैन शिवशंकरप्पा एस साहूकार को बेटियों की कथित अवैध नियुक्ति विवाद में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने निलंबित कर दिया है।

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के तीन लोगों की मौत

वियतनाम नाव हादसे में तिरुचि के एन. बालाजी, ए.एम. शेख अब्दुल्ला और एस. अलगुराजन की मौत हो गई।

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

‘पॉचिंग’ के आरोप साबित करें या ₹100 करोड़ की मानहानि का मुकदमा झेलें: BJP ने उमर अब्दुल्ला को भेजा नोटिस

भाजपा ने उमर अब्दुल्ला को कथित ‘पॉचिंग’ आरोपों के सबूत देने या सार्वजनिक माफी मांगने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।

बदरपुर में सनसनीखेज वारदात, बहन से बात करने पर 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

बदरपुर में सनसनीखेज वारदात, बहन से बात करने पर 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या

दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर में बहन से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक 17 वर्षीय किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस जांच में जुटी है।