अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
देश में रसोई गैस (LPG) सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹60 की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर करीब ₹913 हो गया है।
वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी लगभग ₹115 तक बढ़ाई गई है, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर पड़ सकता है।
सरकार ने LPG सिलेंडर की बुकिंग को लेकर भी बड़ा बदलाव किया है। अब घरेलू गैस सिलेंडर दोबारा बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन इंतजार करना होगा, जबकि पहले यह समय 21 दिन था। सरकार का कहना है कि यह कदम सिलेंडर की जमाखोरी रोकने और सभी उपभोक्ताओं को गैस की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।
मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में अस्थिरता बढ़ी है, जिससे LPG की कीमतों पर असर पड़ा है। इसी वजह से भारत में भी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
कुछ शहरों में कमर्शियल LPG की सप्लाई प्रभावित होने की भी खबरें हैं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर असर पड़ सकता है।