प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर खुलकर बात की।  

प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी और ट्रोलर्स को भी दिया करारा जवाब, क्यूकि ट्रोलिंग उनके निजी जीवन को लेकर थी

By : Local News of India
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने करियर और निजी जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर खुलकर बात की।  

प्रियंका चोपड़ा ने ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी


 

पिंकी कुमारी 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

प्रियंका चोपड़ा ने करियर, ट्रोलिंग और शादी पर तोड़ी चुप्पी उन्होंने उस दौर को याद किया जब उन्होंने हॉलीवुड में नई शुरुआत करने के लिए अपने स्थापित बॉलीवुड करियर को दांव पर लगा दिया था।

प्रियंका ने बताया कि 30 की उम्र में सबकुछ छोड़कर फिर से शुरुआत करना बेहद डरावना फैसला था। भारत में वह आर्थिक रूप से सुरक्षित थीं और उनका नाम इंडस्ट्री में मजबूत था लेकिन उन्होंने सीमाओं से परे जाकर काम करने का सपना चुना। उनके मुताबिक, वह सिर्फ दिखावे के लिए हॉलीवुड का हिस्सा नहीं बनना चाहती थीं बल्कि ऐसे सिनेमा से जुड़ना चाहती थीं जिसकी कोई सरहद न हो।

प्रियंका ने यह भी खुलासा किया कि हॉलीवुड में शुरुआती दिनों में उन्हें पूर्वाग्रहों का सामना करना पड़ा। लोगों को उनके बारे में सीमित जानकारी होती थी और अक्सर उनकी अंग्रेजी बोलने की क्षमता पर हैरानी जताई जाती थी। उन्होंने कहा कि वह खुद को सिर्फ एक विदेशी चेहरा बनाकर पेश नहीं करना चाहती थीं बल्कि अपने काम से पहचान बनाना चाहती थीं। यही वजह थी कि उन्होंने धैर्य के साथ सही अवसरों का इंतजार किया और धीरे-धीरे अपनी जगह बनाई।

अपनी निजी जिंदगी पर बात करते हुए प्रियंका ने ट्रोलर्स को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि निक जोन्स के साथ उनकी शादी को लेकर शुरू में की गई टिप्पणियां उन्हें परेशान करती थीं लेकिन अब उन्होंने इन बातों को नजरअंदाज करना सीख लिया है। प्रियंका ने कहा कि उन्हें और निक को एकसाथ आठ साल हो चुके हैं और अगर लोग अब भी उनके रिश्ते के टूटने का इंतजार कर रहे हैं तो यह उनकी सोच है। अब वह बाहरी शोर से प्रभावित नहीं होतीं और अपने रिश्ते व काम पर ध्यान देती हैं।

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 2027 तक टल सकती है, 2026 में नहीं होगी कोई रिलीज: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज 2027 तक आगे बढ़ सकती है और 2026 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।

62 की उम्र में गोविंदा का नया लुक वायरल, टूटा दांत ठीक कराने और ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा

62 साल के गोविंदा अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। टूटा दांत ठीक कराने और चेहरे में बदलाव की खबरों के बीच फैन्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

'सच्चाई की तलाश में एकजुट हों'... जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी ने 'सतलुज' विवाद पर तोड़ी चुप्पी

जसवंत सिंह खालड़ा की पत्नी परमजीत कौर खालड़ा ने फिल्म 'सतलुज' विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म सच्चाई की तलाश और न्याय की भावना को सामने रखती है।

जब हॉलीवुड सितारों ने मुंबई की पुरानी ईरानी कैफे में पी चाय, नोलन-टॉम हॉलैंड-मैट डेमन ने जीता दिल

जब हॉलीवुड सितारों ने मुंबई की पुरानी ईरानी कैफे में पी चाय, नोलन-टॉम हॉलैंड-मैट डेमन ने जीता दिल

मुंबई की एक ऐतिहासिक ईरानी कैफे में हॉलीवुड सितारे क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन चाय पीने पहुंचे। उनकी मौजूदगी ने कैफे की पुरानी विरासत को फिर चर्चा में ला दिया।