लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
मुंबई: वेब सीरीज 'आश्रम' में अपने किरदार 'बबीता' से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री त्रिधा चौधरी ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सीरीज में बॉबी देओल के साथ इंटीमेट सीन्स करने के दौरान उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड ने इन दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई थी और बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया।
एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान त्रिधा ने कहा कि शूटिंग के समय उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने निर्देशक प्रकाश झा से मुलाकात कर कुछ दृश्यों में बदलाव की मांग की थी। उनके अनुसार, बॉयफ्रेंड ने कहा था कि वह उनसे शादी करना चाहता है, इसलिए ऐसे दृश्य नहीं होने चाहिए।
त्रिधा ने बताया कि शो में जितने बोल्ड सीन्स होने की चर्चा हुई, वास्तविकता में उतने नहीं थे। इसके बावजूद सीरीज के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि जीवन के कठिन दौर में उनका साथी उनके साथ नहीं था।
अभिनेत्री ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि ऐसे दृश्य कहानी की जरूरत के अनुसार फिल्माए जाते हैं और इनका कलाकारों की निजी जिंदगी से कोई संबंध नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि आज कलाकार अपनी सीमाएं स्पष्ट रूप से तय कर सकते हैं और यदि कोई असहज स्थिति बने तो उसे तुरंत रोकने का अधिकार रखते हैं।