लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
शालू कुमारी
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने और परिवार के साथ नए घर में शिफ्ट होने की खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं। कहा जा रहा था कि सलमान बांद्रा में बन रहे नए सी-फेसिंग 6-स्टोरी बंगले में शिफ्ट हो सकते हैं।
हालांकि ताज़ा रिपोर्ट्स के अनुसार, यह दावा पूरी तरह तय नहीं है। सूत्रों के मुताबिक नया घर खान परिवार की पुरानी प्रॉपर्टी पर बन रहा है, जिसे अब दोबारा विकसित (redevelop) किया जा रहा है।
महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिलने के बाद चर्चा और तेज हो गई है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सलमान ने तुरंत गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ने का फैसला कर लिया है।
कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि सुरक्षा कारणों और निजी स्पेस को देखते हुए परिवार नए घर की ओर शिफ्ट पर विचार कर सकता है, लेकिन इस पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सलमान खान कई वर्षों से अपने माता-पिता के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट में रह रहे हैं और यह घर फैंस के लिए भी एक इमोशनल जगह बन चुका है। ईद और बर्थडे पर यहां भारी भीड़ जुटती है, जिससे यह जगह और भी चर्चित हो जाती है।
फिलहाल स्थिति यही है कि नया घर बन रहा है, लेकिन सलमान के गैलेक्सी छोड़ने की बात अभी केवल अटकलों पर आधारित है