लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
मुंबई। मानसून की शुरुआत के साथ मुंबई में लगातार बारिश का असर जनजीवन पर दिखाई दे रहा है। भारी बारिश और जलभराव के बीच आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी प्रभावित हो रहे हैं।
इसी बीच अभिनेता रणदीप हुड्डा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी लग्जरी कार छोड़कर मेट्रो में सफर करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने बारिश और ट्रैफिक से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का सहारा लिया।
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी सादगी और समझदारी की जमकर तारीफ की है। कई यूजर्स ने कहा कि भीड़भाड़ और खराब मौसम में मेट्रो एक बेहतर विकल्प है।
मानसून के दौरान मुंबई में हर साल ऐसी स्थिति देखने को मिलती है, जहां सड़क यातायात प्रभावित हो जाता है और लोग वैकल्पिक परिवहन साधनों का उपयोग करते हैं।