लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
साउथ सुपरस्टार नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई हैं। इन तस्वीरों में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सुपरस्टार रजनीकांत नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते और उनके साथ यादगार पल बिताते नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में शाहरुख खान नयनतारा को गले लगाते और दूल्हा-दुल्हन के साथ मुस्कुराते दिखाई दे रहे हैं, जबकि रजनीकांत अपने सादगी भरे अंदाज में नवदंपति को शुभकामनाएं देते नजर आते हैं। इन तस्वीरों को फैंस सोशल मीडिया पर खूब पसंद कर रहे हैं।
नयनतारा और विग्नेश शिवन ने 9 जून 2022 को महाबलीपुरम में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। समारोह में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं, जिनमें शाहरुख खान, रजनीकांत, मणिरत्नम, ए.आर. रहमान, सूर्या और ज्योतिका जैसे सितारे मौजूद थे।
शादी से जुड़े कई खास पल बाद में नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री 'Nayanthara: Beyond the Fairytale' में भी दिखाए गए। अब सामने आई नई तस्वीरों ने एक बार फिर इस शाही शादी की यादें ताजा कर दी हैं।