लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
कपूर परिवार में खुशियों का माहौल है। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी रचा ली। शादी से पहले हुई मेहंदी, चूड़ा और अन्य रस्मों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
प्री-वेडिंग समारोह के दौरान अंशुला कपूर उस समय भावुक हो गईं, जब उन्होंने अपने बड़े भाई अर्जुन कपूर को गले लगाया। बहन को रोता देख अर्जुन कपूर भी भावुक हो गए और उन्हें संभालते नजर आए। इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया।
शादी के समारोह में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए। जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, बोनी कपूर, सोनम कपूर, करिश्मा कपूर और परिवार के अन्य करीबी सदस्यों ने इस खास मौके पर शिरकत की। पूरे समारोह में परिवार के बीच प्यार, अपनापन और भावनात्मक पल देखने को मिले।
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर बहन के लिए एक भावुक संदेश भी साझा किया, जिसमें उन्होंने इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं दीं और परिवार की दिवंगत मां मोना शौरी कपूर को भी याद किया। उनका यह पोस्ट फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है।