archana-house-snake-skin

अर्चना पूरन सिंह के घर मिली सांप की केंचुली, बेटे-बहू की हालत हुई खराब

अर्चना पूरन सिंह के मड आइलैंड स्थित घर में सांप की बड़ी केंचुली मिलने से परिवार हैरान रह गया। योगिता बिहानी और आर्यमन सेठी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By : Local News of India

अर्चना पूरन सिंह के घर मिली सांप की बड़ी केंचुली को देखकर हैरान हुए आर्यमन सेठी और योगिता बिहानी।

लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 
शालू कुमारी 

अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह के मड आइलैंड स्थित घर से एक बड़ी सांप की केंचुली मिलने का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस घटना का वीडियो अर्चना के बड़े बेटे आर्यमन सेठी की पार्टनर और अभिनेत्री योगिता बिहानी ने शेयर किया, जिसे देखकर फैंस भी हैरान रह गए।

वीडियो में योगिता बिहानी बड़ी केंचुली को देखकर चौंक जाती हैं और कहती हैं, "ओ बाप रे, ये कितना बड़ा सांप होगा!" इसके बाद वह और आर्यमन केंचुली को करीब से देखते हैं और मजाक-मस्ती भी करते नजर आते हैं। घर के स्टाफ ने भी इस दौरान माहौल को हल्का-फुल्का बनाए रखा।

बताया जा रहा है कि यह केंचुली घर के परिसर में मिली थी। परिवार ने इसे देखकर हैरानी जताई, वहीं सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सलाह दी कि पूरे घर की अच्छी तरह जांच करानी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कहीं सांप आसपास मौजूद न हो। कुछ यूजर्स ने इसे शुभ संकेत भी बताया।

अर्चना पूरन सिंह का परिवार अक्सर अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को घर और निजी जिंदगी की झलक दिखाता रहता है। इस बार का वीडियो मनोरंजन के साथ-साथ लोगों के बीच जिज्ञासा और चिंता का विषय भी बन गया है। फिलहाल किसी के घायल होने या किसी अन्य खतरे की सूचना नहीं है

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री फडणवीस की अध्यक्षता में IIM मुंबई के विकास और विस्तार पर उच्चस्तरीय बैठक

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई स्थित वर्षा निवास पर IIM मुंबई के विकास, शैक्षणिक विस्तार, प्रशासनिक योजनाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की।

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

दीपिका पादुकोण के एक्स ने ब्रेकअप पर कहा- कोई पछतावा नहीं, बात सम्मान के साथ कही थी

मोहम्मद मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका पादुकोण के साथ पुराने रिश्ते और ब्रेकअप को लेकर कहा कि उन्हें अपने फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ 2027 तक टल सकती है, 2026 में नहीं होगी कोई रिलीज: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज 2027 तक आगे बढ़ सकती है और 2026 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।

62 की उम्र में गोविंदा का नया लुक वायरल, टूटा दांत ठीक कराने और ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा

62 साल के गोविंदा अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं। टूटा दांत ठीक कराने और चेहरे में बदलाव की खबरों के बीच फैन्स उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आगरा RPF-डिप्टी SS विवाद पर भड़के BJP सांसद, बोले- वर्दी और सरकार दोनों की बदनामी

आगरा कैंट स्टेशन पर RPF और डिप्टी SS विवाद के बाद BJP सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने घटना को वर्दी और सरकार की छवि खराब करने वाला बताया। मामले में RPF कर्मियों पर कार्रवाई हुई है।