लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
मुस्कान
टीवी जगत से एक बड़ी व्यक्तिगत खबर सामने आई है। अभिनेता गौरव खन्ना और अंकाक्षा चमोला ने अपने वैवाहिक संबंधों को समाप्त करने की पुष्टि की है। दोनों ने लगभग नौ साल पहले शादी की थी।
अंकाक्षा चमोला ने हाल ही में दिए गए बयान में बताया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे थे। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते को सुधारने की कोशिश भी की, लेकिन अंततः उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
गौरव खन्ना और अंकाक्षा चमोला दोनों ही टेलीविजन इंडस्ट्री में लोकप्रिय नाम हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस में निराशा देखी जा रही है।
फिलहाल दोनों की ओर से अलगाव को लेकर आगे कोई विस्तृत आधिकारिक बयान साझा नहीं किया गया है।