अंजली गुप्ता
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
सोशल मीडिया जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 21 वर्षीय यूट्यूबर बोनू कोमाली का निधन हो गया है। वह हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में किराए के फ्लैट में रह रही थीं, जहां वह मृत पाई गईं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला आत्महत्या से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 फरवरी की रात उन्होंने अपनी मां को एक मैसेज भेजा था, जिसमें लिखा था—“मम्मी, आई लव यू सो मच…”। उनकी मां दुबई में काम करती हैं। इसके बाद जब कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन बंद मिला।
बाद में उनकी एक दोस्त फ्लैट पर पहुंची, जहां दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां कोमाली मृत अवस्था में मिलीं।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में व्यक्तिगत कारणों और मानसिक तनाव की बात सामने आई है, लेकिन मामले की विस्तृत जांच जारी है।
इस दुखद घटना से सोशल मीडिया पर शोक की लहर है और फैंस लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं।