pratapganj-chc-woman-newborn-death-negligence

प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

प्रतापगंज सीएचसी में प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।

By : Local News of India
प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

प्रसव के बाद महिला और नवजात की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

लिसिका ग्रोवर 
लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया 

 

प्रतापगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसव के बाद एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान परसा बिरवन वार्ड संख्या-14 निवासी ममता कुमारी (32) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 9 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें सीएचसी लाया गया था।

आरोप है कि अस्पताल में समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने के कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इसी दौरान उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया, जिसकी जन्म के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। नवजात की मृत्यु के बाद प्रसूता की स्थिति और गंभीर हो गई।

परिजनों का कहना है कि गंभीर हालत के बावजूद डॉक्टरों ने समय पर उचित उपचार नहीं किया और बाद में उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हालांकि सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

वहीं सीएचसी के चिकित्सक डॉ. साजिद ने बताया कि महिला ने मृत शिशु को जन्म दिया था, जिसके बाद उसे संक्रमण हो गया और हालत बिगड़ गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया गया था।

घटना के बाद परिजनों में गहरा आक्रोश है और वे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

संबंधित सामग्री

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

खान सर को पटना कोर्ट से राहत की उम्मीद, कोचिंग फायरिंग केस में अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टला

पटना कोर्ट ने कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर उर्फ फैसल खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला टाल दिया है। मामले की अगली सुनवाई में निर्णय आने की उम्मीद है।

मटन की जगह चिकन परोसा तो शादी में मचा बवाल, बाराती-घराती के बीच जमकर मारपीट

बिहार के सहरसा में शादी के भोज में मटन की जगह चिकन परोसने को लेकर बाराती और घराती भिड़ गए। मारपीट में कई लोग घायल हुए और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

बिहार के अरवल में डंपर-ऑटो की टक्कर, 4 लोगों की मौत

बिहार के अरवल में डंपर-ऑटो की टक्कर, 4 लोगों की मौत

बिहार के अरवल जिले में डंपर ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CP राधाकृष्णन बोले- आपातकाल के दौरान बिहार ने चलाया दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन

CP राधाकृष्णन बोले- आपातकाल के दौरान बिहार ने चलाया दूसरा स्वतंत्रता आंदोलन

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आपातकाल के दौरान बिहार ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए बड़ा आंदोलन किया था। उन्होंने उस दौर के संघर्ष को याद किया।

फर्टिलिटी चिंताओं के बीच आयुर्वेद का 'गर्भाधान संस्कार' फिर चर्चा में

फर्टिलिटी चिंताओं के बीच आयुर्वेद का 'गर्भाधान संस्कार' फिर चर्चा में

बढ़ती फर्टिलिटी चिंताओं के बीच आयुर्वेद की गर्भाधान संस्कार परंपरा चर्चा में है। विशेषज्ञ इसे प्री-कॉन्सेप्शन देखभाल से जोड़कर देख रहे हैं।